छत्तीसगढ़

सभी हॉस्पिटलों में इमरजेंसी सेवाएं चालू

Nil dhankar
4 March 2026 8:45 AM IST
सभी हॉस्पिटलों में इमरजेंसी सेवाएं चालू
x

रायगढ़। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार और अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार मिंज ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

होली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और आपात चिकित्सा स्थितियों को देखते हुए इमरजेंसी सेवाओं के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 4 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) बंद रहेगा, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे निर्बाध रूप से संचालित होंगी।

अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि आपातकालीन विभाग में जीवनरक्षक दवाओं और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। क्लीनिकल विभागों के विभागाध्यक्षों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता प्रदान की जा सके। सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों को इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहने को कहा गया है। मरीजों को समय पर उपचार मिल सके, इसके लिए इमरजेंसी यूनिट को विशेष रूप से सशक्त बनाया गया है।

Next Story
null