छत्तीसगढ़

हाथी शावक की मौत, तालाब में डूबा

Nilmani Pal
29 Oct 2025 2:42 PM IST
हाथी शावक की मौत, तालाब में डूबा
x
छग

रायगढ़. जिले में हाथियों की मौत की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आज फिर तालाब में डूबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई. यह घटना छाल क्षेत्र के ग्राम ओरा नारा की है. बीते सालभर के भीतर इसी रेंज में हाथी शावक की पानी में डूबने से यह पांचवीं घटना है.

घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. आज सुबह हाथी शावक के शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृत शावक की उम्र आठ माह बताई जा रही है. बता दें कि इलाके में 62 हाथियों का झुंड सक्रिय है.

इस खबर पार लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक ख़बरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.


Next Story
null