छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्र में हाथी का उत्पात, आसपास के रहवासी दहशत में

Nilmani Pal
3 Aug 2025 5:38 PM IST
धान खरीदी केंद्र में हाथी का उत्पात, आसपास के रहवासी दहशत में
x
छग

रायगढ़। जिले में हाथी ने धान खरीदी केंद्र की खिड़की को तोड़ दिया। अंदर रखे 4 बोरे धान को निकालकर कुछ खाया और कुछ फैला दिया। सुबह विभागीय अमला नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात को एक अकेला दंतैल हाथी जंगल से निकलकर बंगुरसिया बस्ती के करीब पहुंच गया। हाथी धान खरीदी केंद्र में घुस गया और यहां एक कमरे में खिड़की के पास धान रखा हुआ था। जिसे खाने के लिए उसने खिड़की को अपने सूंड से उखाड़ दिया।

इसके बाद 4 बोरी धान को बाहर निकलकर उसने कुछ को खाया और बाकी फैला दिया। रात में इसकी जानकारी वन अमला और ग्रामीणों को लग चुकी थी। ऐसे में हाथी को भगाने के लिए ग्रामीणों ने हो-हल्ला किया। देर रात ही हाथी जंगल की ओर लौट गया। नुकसान का आकलन करने में वन अमला की टीम लगी हुई है। बताया जा रहा है कि, हाथी हर दिन दोपहर के समय सड़क पर आता-जाता है और पत्ते खाने लगता है। ऐसे में वनकर्मी दोनों ओर से आने गाड़ियों को रोक देते हैं। ताकि किसी प्रकार का कोई नुकसान न हो।


Next Story
null