छत्तीसगढ़

दुर्ग में बिजली कर्मी नए साल के दिन से लापता

Nilmani Pal
4 Jan 2026 1:23 PM IST
दुर्ग में बिजली कर्मी नए साल के दिन से लापता
x

दुर्ग। घर से अपनी ड्यूटी बिजली ऑफिस सिविल लाइन गया अधेड़ कर्मचारी 2 दिन से घर नहीं लौटा है. परिवार वालों की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच में लिया है. पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय ऋषि कपूर निवासी वैशाली नगर सिविल लाइन दुर्ग स्थित बिजली ऑफिस 33/11 के व्ही सब स्टेशन में कार्यरत है.

वह एक जनवरी को अचानक लापता हो गया है. कई घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं आया तब परिवार वालों ने 2 जनवरी को गुम इंसान की शिकायत दर्ज कराई है. अपने ऑफिस में अपने सामान को छोड़कर वह लापता हो गया है. पुलिस ने बताया कि उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है. उसकी तलाश में टीम लगा दी गई है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null