छत्तीसगढ़

इलेक्ट्रिशियन ने मौत को लगाया गले

Nilmani Pal
29 Oct 2025 4:38 PM IST
इलेक्ट्रिशियन ने मौत को लगाया गले
x
छग

दुर्ग। जिले के पाटन में एक युवक का शव बरगद के पेड़ से लटका हुआ मिला। 29 अक्टूबर की सुबह ग्राम पंचायत पंदर के खेल मैदान में लोगों ने जब लाश लटकते देखी तो पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर ही युवक का मोबाइल, बाइक और अन्य सामान भी पड़ा था।

मामला पाटन थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान अरुण कुमार साहू (22 साल) के रूप में हुई है जो इलेक्ट्रिशियन है और ग्राम कुम्हली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने गांव से करीब 18-20 किलोमीटर दूर इस जगह पर आत्महत्या की है। पुलिस के मुताबिक, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ी हो सकता है।

सुबह-सुबह जब ग्रामीण खेल मैदान की ओर गए तो उन्होंने पेड़ पर लटके शव को देखा और इसकी सूचना तुरंत पाटन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल से युवक की मोटरसाइकिल, पर्स समेत अन्य सामान भी बरामद हुए हैं।

Next Story
null