
x
छग
Raigarh. रायगढ़। सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के काशीचुआ में आयोजित शिविर में समाज कल्याण विभाग जिला रायगढ़ द्वारा वृद्धजनों को सहायक उपकरण के रूप में वृद्धजन छड़ी (सेटेबल वॉकिंग स्टिक) प्रदान की गई। जनपद पंचायत अध्यक्ष सुजाता चौहान, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के करकमलों से हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में उच्चभिट्ठी निवासी भोजराम नायक, देवरी निवासी मनबोध दास महंत, डूमरपाली निवासी श्याम बाई वैष्णव तथा काशीचुआ निवासी हीरामती को वृद्धजन छड़ी प्रदान कर लाभान्वित किया गया।
सहायक उपकरण मिलने पर हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन की इस पहल को उपयोगी एवं राहतभरी बताया। सहायक उपकरण वितरण के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत सामूहिक नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत रायगढ़ की अध्यक्षा सुजाता चौहान एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई। समाज कल्याण विभाग रायगढ़ के कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने तथा समाज को नशे से मुक्त करने के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





