छत्तीसगढ़

बुजुर्ग महिला लापता, आत्महत्या करने की दी थी चेतावनी

Nil dhankar
9 Jun 2025 12:50 PM IST
बुजुर्ग महिला लापता, आत्महत्या करने की दी थी चेतावनी
x

पिथौरा। शिक्षिका द्वारा हड़पे गए अपने घर को वापिस दिलाने की मांग को लेकर प्रशासन के आत्मदाह की चेतावनी देने वाली वृद्ध महिला अचानक गायब हो गई है. 70 वर्षीय महिला प्रतिभा मसीह ने कलेक्टर जनदर्शन में न्याय की गुहार लगाते हुए चेतावनी दी थी, कि अगर उसे उसका घर वापिस नहीं दिलाया गया तो वह 10 जून को CM हाउस के सामने आत्मदाह कर लेगी. रविवार की सुबह से वह अपनी बौद्धिक विकलांग बेटी और दो नातियों और के साथ अचानक कहीं चली गई है. उनके गायब होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पुलिस बीते 24 घंटों से उनको ढूंढने में जुटी हुई है.

सूत्रों के अनुसार, 2 दिन पहले अधिकारीयों ने प्रतिभा मसीह को डाट-फटकार लगाई थी, जिससे प्रतिभा मसीह बेहद अपमानित महसूस कर रही थी. इसके बाद रविवार सुबह से गायब होना कई सवालों को जन्म दे रहा है. जानकारी के मुताबिक, महिला महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के लहरौद गांव की रहने वाली है.

महिला की शिकायत के अनुसार उन्होंने 2017 में लहरौद गांव के वार्ड क्रमांक 6 में स्थित मकान खरीदा था, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते 2019 में उन्होंने गांव की ही शासकीय शिक्षिका गंगादेवी ध्रुव से 73 हजार रुपए उधार लिए और ये तय हुआ था कि छह माह में राशि लौटाकर मकान वापस ले लेगी, लेकिन तय समय से पहले ही जब उन्होंने पैसा लौटाने की कोशिश की तो शिक्षिका ने रकम लेने से इनकार कर दिया और दावा किया कि मकान अब उन्हीं का है.

Next Story
null