छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, चालक फरार

Shantanu Roy
6 July 2025 9:58 PM IST
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, चालक फरार
x
छग
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कसडोल स्थित IFC रेस्टोरेंट के पास उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार तीन बार पलट गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान आद्या अस्पताल के संचालक डॉ. सुरेंद्र दिव्याकार की मां के रूप में हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक अचानक सामने आए मवेशी को बचाने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह भीषण हादसा हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। कसडोल पुलिस ने लोगों से संयम बरतने और मामले में सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
Tagsबलौदाबाजार सड़क हादसाकसडोल एक्सीडेंटस्विफ्ट डिजायर दुर्घटनाबुजुर्ग महिला मौतडॉक्टर की मां की मौततेज रफ्तार कार एक्सीडेंटकसडोल पुलिस जांचBalodabazar accident newsChhattisgarh road incidentrunaway driver incidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story