छत्तीसगढ़

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का किया गया सम्मान, कई सामग्री वितरित

Nilmani Pal
28 Sept 2025 5:52 PM IST
वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का किया गया सम्मान, कई सामग्री वितरित
x

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष एवं सेवा पखवाड़ा के अवसर पर रविवार को बलौदाबाजार स्थित श्रीवाटिका वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ,पेन्शनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री डीपी जैन तहसील अध्यक्ष एसडी पड़वार,गुरुदत्त तिवारी ने बुजुर्गो का शाल श्रीफल से सम्मानित किया।

वाटिका वृद्धाश्रम एवं पेंशनर्स एसोसिएशन बलौदाबाजार को साउन्ड सिस्टम प्रदान किया गया तथा दिब्यांग़जनों को सहयोग हेतु सामग्री जैसे सिलाई मशीन किट, हॉट एअर गन, सीआटी किट आदि वितरित की गईं।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री जैन ने महोदय वृद्धाश्रम परिसर के बाहर क़ा सीमेंटीकरण एवं वृद्धाश्रम परिसर में सीमेंट की बैंच लगवाने की पहल की।

इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Story
null