छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली

Nilmani Pal
13 Jun 2026 4:16 PM IST
रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली
x

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस हालत में मिला। पुलिस मृतक की शिनाख्ती को लेकर जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक मोहल्ले के लोगों ने उक्त मृतक को घूम-घूमकर खाना खाते कई बार देखा, लेकिन उसकी पहचान को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

चिखली पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश मरई ने बताया कि शव की शिनाख्ती नहीं हुई है। संभवत: शरीर में पानी की कमी के चलते मौत हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह रेल्वे पटरी के नजदीक एक अज्ञात शव को आसपास के लोगों ने देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात शव को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस चौकी प्रभारी के मुताबिक डिहाईड्रेशन के चलते अधेड़ की जान गई है। पुलिस वार्ड के लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क कर रही है। पुलिस विवेचना में जुटी हुई है।


Next Story