छत्तीसगढ़

पेड़ में लटका रहा बाढ़ में फंसा बुजुर्ग

Nil dhankar
27 July 2026 12:56 PM IST
पेड़ में लटका रहा बाढ़ में फंसा बुजुर्ग
x

सारंगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लात नाला में अचानक आए उफान के कारण घटोरा गांव निवासी 70 वर्षीय बालमुकुंद बरिहा नाले के बीच फंस गए। हालात ऐसे बने कि, उन्हें पूरी रात एक पेड़ का सहारा लेकर वहीं बितानी पड़ी। सुबह गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र के ग्राम तोरेसिंह में एक युवक बाइक सहित सुरंगी नाला पार करने के दौरान तेज बहाव में फंस गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि, युवक नाले के बीच फंसकर जान बचाने की जद्दोजहद करने लगा। सूचना मिलते ही तहसीलदार, थाना पुलिस, ग्रामीण और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। सभी के संयुक्त प्रयास से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान उसकी बाइक भी बहाव में फंस गई थी।

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच महासमुंद और सारंगढ़ जिलों में दो बड़े हादसे होते-होते टल गए।

Next Story