छत्तीसगढ़

चलती ट्रैक्टर से गिरा बुजुर्ग, मौत

Nilmani Pal
24 May 2025 12:47 PM IST
चलती ट्रैक्टर से गिरा बुजुर्ग, मौत
x
छग

कोरबा। कोरबा में चलती ट्रैक्टर से गिरने पर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मड़वारानी फाटक के पास की घटना है। बिसाहू राम (56) अपने रिश्तेदारों के साथ खाद लेकर वापस लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर इंजन के नीचे गिर गए और ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।​​​​​​​​​​​​​​

मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। बिसाहू राम की अंतिम इच्छा थी कि उनकी चिता को मुखाग्नि उनका बेटा दे। वे अक्सर यह बात अपने बेटे को कहा करते थे। लेकिन बेटे के विदेश में होने और आने में समय लगने की वजह से परिजनों और गांव वालों ने फैसला लिया कि अंतिम संस्कार उनका भांजा करेगा।

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर पर 3 लोग सवार थे। मड़वारानी फाटक पर पहुंचने पर फाटक बंद था। दो व्यक्ति ट्रैक्टर से उतरकर पैदल फाटक पार कर गए। बिसाहू राम ट्रैक्टर पर बैठे रहे। इसी दौरान वे अनियंत्रित होकर इंजन के नीचे गिर गए और ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।


Next Story
null