छत्तीसगढ़

49 हजार राशनकार्ड का ईकेवायसी शेष, रद्द की कार्रवाई जल्द

Nilmani Pal
30 Nov 2025 5:16 PM IST
49 हजार राशनकार्ड का ईकेवायसी शेष, रद्द की कार्रवाई जल्द
x
छग

सारंगढ़ बिलाईगढ़। सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में प्रचलित कुल 222996 राशनकार्डों में कुल 674767 हितग्राही है। जिला खाद्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार इसमें से कुल 49 हजार हितग्राहियों का ईकेवायसी किया जाना शेष है। इस संबंध में समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से ईकेवायसी किया जाना है।

अतः जिले के समस्त राशनकार्ड हितग्राहियों से अनुरोध है कि अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान से सम्पर्क कर अपना ईकेवायसी अनिवार्य रूप से करावें। 05 दिसम्बर 2025 तक जिन राशनकार्ड हितग्राहियों का ईकेवायसी नहीं होने से राशनकार्ड निरस्त होने की संभावना बनी हुई है।

2 दिसम्बर की सुनवाई, मनोज, पुरन्दर और सूर्यकुमार जोल्हे को सूचना जारी

न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा आबकारी प्रकरण में सुनवाई हेतु 2 दिसम्बर को उपस्थित होने के लिए सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम हिर्री निवासी मनोज कुमार जोल्हे, पुरन्दर लाल जोल्हे, सूर्यकुमार जोल्हे को सूचना पत्र जारी किया गया है।

Next Story
null