छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का समाधान की दिशा में प्रशासन की प्रभावी पहल
Shantanu Roy
5 May 2025 6:12 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन द्वारा प्रभावी पहल की जा रही है। इसी कड़ी में सरायपाली अंतर्गत ग्राम कांवरपाली में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल की सुविधा प्रदान की गई। वहीं बसना के ग्राम पंचायत गणेशपुर निवासी किशोर कुमार साहू को जाति प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। सरायपाली विकासखंड के ग्राम कांवरपाली में नल जल योजना के तहत जल प्रदाय में आई समस्या का समाधान कर दिया गया है। आवेदक जयराम चौहान एवं मुखलेन्द्र सागर पटेल द्वारा जल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रशासन ने इस समस्या का त्वरित निराकरण करते हुए 26 अप्रैल 2025 को जल जीवन मिशन योजना के उच्च स्तरीय जलागार के माध्यम से जल प्रदाय प्रारंभ किया।
अब ग्राम कांवरपाली के सभी घरों में नल के माध्यम से स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इस पहल से ग्रामवासियों को बड़ी राहत मिली है और वे अब नियमित जल आपूर्ति का लाभ उठा रहे हैं। इस समाधान के लिए ग्रामवासियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है। सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदन के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बसना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत गणेशपुर के निवासी किशोर कुमार, पिता शशि कुमार, जाति ओड़िया को जाति प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया है। यह प्रमाण पत्र ग्राम सभा गणेशपुर के प्रस्ताव के आधार पर विधिवत रूप से जारी किया गया। यह पहल शासन की तत्परता एवं जनहितकारी योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन का प्रतीक है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





