भारत
पुतिन ने भारत आने का PM मोदी का न्योता किया स्वीकार...PMO पहुंचे अजित डोभाल, Pak से तनाव के बीच आया चीन का बयान
jantaserishta.com
5 May 2025 6:00 PM IST

x
जबरदस्त हलचल.
नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन में दिख रहे हैं. मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक फैसले ले रही है. पीएम मोदी ने सेना को हमले के लिए खुली छूट पहले ही दे दी है. अब सोमवार को डिफेंस सेक्रटरी पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं, जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि पााकिस्तान के खिलाफ भारत की रणनीति मजबूत बनाई जा रही है.
इस बीच अभी-अभी PMO पहुंचे नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोभाल, पीएम मोदी संग कर रहे बैठक.
चीन का बयान
चीन के राजदूत जियांग जेडोंग ने सोमवार को कहा कि चीन हमेशा दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान का समर्थन करेगा. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से चीनी राजदूत ने मुलाकात की है. रिपोर्ट के अनुसार, बैठक के दौरान राष्ट्रपति जरदारी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा हाल ही में उठाए गए कदमों पर चिंता व्यक्त की.
पुतिन ने भारत आने का PM मोदी का न्योता किया स्वीकार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने क्रेमलिन का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है. इससे पहले पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की.
रूसी राष्ट्रपति ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को रूस का पूरा समर्थन देने की बात कही. दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि रूस और भारत के बीच संबंध बाहरी प्रभाव से प्रभावित नहीं हैं और लगातार विकसित होते रहेंगे.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया, 'रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया और भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही है.'
रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए. दोनों नेताओं ने विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.'
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए बुलाया है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी. हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है लेकिन अभी तक आतंकियों को पकड़ा नहीं जा सका है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





