
फोटो - भारत माला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह को प्रदेश की राजधानी रायपुर और महासमुंद में छापा मारा है
रायपुर/महासमुंद। महासमुंद में कारोबारी जशबीर सिंह बग्गा के बसंत कॉलोनी स्थित घर में छापेमारी की गई है. वह होंडा शोरूम के मालिक हैं. ईडी की टीम कारोबारी के घर दस्तावेजों की जांच कर रही है. दो गाड़ियों में ईडी अधिकारियों की टीम पहुंची है.
बता दें कि भारत माला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह को प्रदेश की राजधानी रायपुर और महासमुंद में छापा मारा है. यह कार्रवाई हरमीत खनूजा समेत उनके सहयोगियों और संबंधित अधिकारियों के ठिकानों पर की गई है. ईडी अधिकारियों की टीम मौके पर दस्तावेजों की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, रायपुर और महासमुंद के करीबन 9 ठिकानों पर छापा पड़ा है. ईडी की कुल 7 अलग-अलग टीमों ने तड़के सुबह एक साथ छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है. फिलाहाल ईडी अधिकारी मौके पर कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल अपकरणों की जांच कर रहे हैं.
भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) December 29, 2025
9 ठिकानों पर दबिश
रायपुर में हरमीत खनूजा,महासमुंद में जसबीर सिंह बग्गा के घर छापामारी
रायपुर–विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ा है मामला
भूमि अधिग्रहण में मुआवजा भुगतान में बंदरबांट की जांच तेज#chhattisgarh #EDRaid pic.twitter.com/XX3xXsbzIl





