छत्तीसगढ़

ED अधिकारी ने किया एसपी को फोन, छापेमारी जारी

Nil dhankar
20 Feb 2023 4:21 PM IST
ED अधिकारी ने किया एसपी को फोन, छापेमारी जारी
x
छग

दुर्ग/रायपुर। छापेमारी के बीच एक-दो जगहों पर कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं, और ईडी अफसरों के बीच बहस की भी खबर है। बताया गया कि भिलाई में ईडी अफसर ने एसपी को फोन कर अतिरिक्त फोर्स भेजने के लिए कहा है। कांग्रेस नेताओं के यहां छापेमारी के बाद कई जगहों पर तनाव की स्थिति बन गई है। मोवा में विनोद तिवारी के यहां जांच-पड़ताल में जुटे ईडी अफसरों के साथ शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे की बहस भी हुई।

गिरीश दुबे ने साफ तौर पर चेताया कि यदि किसी तरह के प्रताडऩा की कोशिश की गई, तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इसी तरह भिलाई में देवेंद्र यादव के घर के बाहर भी भीड़ जमा हो गई है। इससे निपटने के लिए ईडी अफसर संदीप आहुजा ने एसपी को फोन कर अतिरिक्त फोर्स भेजने के लिए कहा है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.



Next Story