छत्तीसगढ़

जशपुर में भूकंप, धरती हिलते ही किचन के बर्तन गिरे

Nil dhankar
31 July 2025 10:18 AM IST
जशपुर में भूकंप, धरती हिलते ही किचन के बर्तन गिरे
x

जशपुर। जिले में आज सुबह भूकंप के झटके से इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह करीब 7 बजकर 31 मिनट पर आए हल्के भूकंप के झटकों को लोगों ने साफ महसूस किया. करीब 4 से 5 सेकंड तक घरों में रखे बर्तन खनकते रहे और दरवाजे-खिड़कियां हिलती रहीं. झटकों के महसूस होते ही लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए.

हालांकि इस भूकंप से किसी तरह की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है. कई लोग देर तक एहतियात के तौर पर घर के बाहर ही खड़े रहे. प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय लोग सतर्क हैं और सावधानी बरत रहे हैं.

Next Story
null