छत्तीसगढ़

ई-कॉमर्स साइटों ने चाकू की डिलीवरी पर लगाई रोक

Nilmani Pal
26 July 2025 3:51 PM IST
ई-कॉमर्स साइटों ने चाकू की डिलीवरी पर लगाई रोक
x

रायपुर। ऑनलाइन चाकू डिलिवरी पर रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की है, छत्तीसगढ़ के किसी भी पिनकोड पर अब चाकूओं की डिलिवरी नहीं होगी। ई-कॉमर्स साइटों ने चाकू की डिलीवरी पर रोक लगा दी है।

बता दें कि बीते दिनों रायपुर शहर में हत्या के आरोपियों ने चाकू आर्डर किया था। लोगों ने इस पर खा था कि इसके पार्सल का बारकोड देखकर डिलीवरी रोकी जा सकती थी, लेकिन फ्लिपकार्ट और इलास्ट्रीक रन कोरियर वालों ने ऐसा नहीं किया। चाकू डिलीवर होने दिया।

एएसपी क्राइम संदीप मित्तल ने बताया कि ऑनलाइन चाकू बेचने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों के अधिकारियों को कई बार लिखित में चेतावनी दी गई है। हत्या, लूट या चाकूबाजी की किसी घटना में उनके द्वारा सप्लाई की गई चाकू का इस्तेमाल होगा, तो कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। ऑनलाइन चाकू बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story
null