छत्तीसगढ़

गुपचुप थीम पर दुर्गा पंडाल, देखने उमड़ रही भारी भीड़

Nilmani Pal
29 Sept 2025 10:42 AM IST
गुपचुप थीम पर दुर्गा पंडाल, देखने उमड़ रही भारी भीड़
x
पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर। बिलासपुर में दुर्गोत्सव की धूम है। यहां सेलिब्रिटिज के साथ गरबा-डांडिया शो के बाद आकर्षक पंडाल और झांकियां देखने के लिए भारी भीड़ जुट रही है। मसानगंज के नवयुवक दुर्गोत्सव समिति ने हर साल की तरह इस बार भी सबसे अलग गुपचुप थीम पर पंडाल सजाया है, जिसमें देवी मां गुपचुप पर विराजित हैं। वहीं, 5 लाख गुपचुप, चौकी-बेलन और कढ़ाई-झारा से पंडाल सजाया गया है। रेलवे परिक्षेत्र के कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में रांची मेंटल हॉस्पिटल थीम का आकर्षक पंडाल बना है।

नवरात्र पर्व के छठवें दिन से बिलासपुर में उत्सव का माहौल शुरू हो गया है। हालांकि, यहां प्रदेश के सबसे बड़े पंडाल आदर्श दुर्गोत्सव समिति गोंड़पारा में पहले दिन से मेला लग रहा है। रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु 25 फीट ऊंची देवी प्रतिमा का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति ने इस आयोजन की भव्यता का प्रचार-प्रसार एक महीने से किया, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ में इसकी खूब चर्चा है।

यही वजह है कि जिले के साथ ही प्रदेश भर से लोग इसकी भव्यता को देखने पहुंच रहे हैं। रविवार को नवरात्र पर्व पर सड़कों पर भीड़ का रेला लग गया। हर जगह जाम की स्थिति बनी रही। यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस के पसीने छूट गए। दोपहर से लेकर रात 3 बजे तक गोंड़पारा स्थित पंडाल में भीड़ लगी रही।

Next Story
null