छत्तीसगढ़

दुर्ग सबसे ठंडा रहा, इन जिलों में शीतलहर

Nilmani Pal
21 Nov 2025 8:51 AM IST
दुर्ग सबसे ठंडा रहा, इन जिलों में शीतलहर
x

रायपुर। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इससे आने वाले दिनों में ठंड में थोड़ी कमी देखी जा सकती है। बुधवार और गुरुवार को राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि भी दर्ज की गई।

हालांकि, इस दौरान सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर बना रह सकता है। इन क्षेत्रों में हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ने की आशंका है। वहीं रायगढ़ में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड का अनुभव किया जा रहा है।उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते राज्य में ठंड का असर लगातार बढ़ा है। मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा, जहाँ रात का तापमान 11.0°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री कम है।

रायपुर में भी नवंबर में नौ साल बाद दूसरी बार न्यूनतम तापमान 13°C तक दर्ज हुआ है। पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 30.9°C दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 10.4°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। तीन दिन पहले अंबिकापुर का तापमान 6°C तक पहुंच गया था, जो पिछले दस वर्षों में नवंबर महीने में पहली बार दर्ज हुआ है।

Next Story
null