छत्तीसगढ़
दुर्ग रेलवे स्टेशन: प्लेटफॉर्म नंबर 6 का नाम बदलकर किया गया प्लेटफॉर्म 1ए
Shantanu Roy
26 Jun 2025 9:42 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। यात्रियों की सुविधा और प्लेटफॉर्म पहचान को सरल बनाने के उद्देश्य से दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 का नाम अब प्लेटफार्म नंबर 1ए (1A) कर दिया गया है। यह परिवर्तन रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के हालिया निरीक्षण के बाद किया गया है। रेल प्रशासन के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म मुख्य प्लेटफॉर्म नंबर 1 के समानांतर स्थित है, जिस कारण यात्रियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। नाम में बदलाव से अब यात्रियों को दिशा और मार्गदर्शन में आसानी होगी और वे बिना उलझन के निर्धारित प्लेटफॉर्म तक पहुँच सकेंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस परिवर्तन की आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही पूरी कर ली गई है, और यात्रियों को स्टेशन उद्घोषणा के माध्यम से नियमित रूप से जानकारी दी जा रही है ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। रेल मंडल के अनुसार, यह कदम स्टेशन पर बढ़ती भीड़ और प्लेटफॉर्म की उपयोगिता को देखते हुए उठाया गया है। इससे न केवल भीड़ का बेहतर प्रबंधन होगा, बल्कि ट्रेन पकड़ने में यात्रियों को अधिक स्पष्टता मिलेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





