
x
छग
Durg. दुर्ग। जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा "ऑपरेशन सुरक्षा" अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत चार प्रमुख बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है। सड़कों और चौराहों की अभियात्रिकी त्रुटियों को दूर करना, अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटाना, यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना तथा लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई करना।
भिलाई के सेक्टर एरिया और उतई क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दोपहिया चालकों के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित वाहनों की पहचान कर चालकों को वाहन सहित नेहरू नगर स्थित यातायात कार्यालय बुलाया। इसके पश्चात उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181, 129/177 और 184 के अंतर्गत तुषार टंडन, जागेश्वर यादव, अभिलाश और सिंता सोनी पर कुल ₹38,000 का जुर्माना लगाया।
यातायात पुलिस द्वारा हाल ही में 11 मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस लगातार स्टंट बाइकर्स, मॉडिफाइड साइलेंसर और नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर नजर रखे हुए है। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और विशेष रूप से अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से रोकें, उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें और उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें। पुलिस का स्पष्ट संदेश है। यातायात नियमों का पालन करें, जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Tagsदुर्गऑपरेशन सुरक्षायातायात पुलिसलापरवाह वाहन चालकस्टंट बाइकर्समॉडिफाइड साइलेंसरट्रैफिक नियमवाहन जब्तीन्यायालय कार्यवाहीयातायात जागरूकताDurgOperation Surakshatraffic policenegligent driversstunt bikersmodified silencerstraffic rulesvehicle seizurecourt actiontraffic awarenessछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





