
x
छग
Bastar. बस्तर। कारीमार्का क्षेत्र में माओवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 138वीं बटालियन के चार वीर जवानों को प्रदेश के कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंत्री नेताम ने कांस्टेबल दीपक शर्मा, कांस्टेबल विजय प्रताप, कांस्टेबल मोरटे विलास पिराजी एवं कांस्टेबल सोयल राणा मंडल को कोटिशः नमन करते हुए कहा कि इन शूरवीरों ने मां भारती की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है।
वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि।
— Ramvichar Netam (@RamvicharNetam) May 23, 2025
23 मई 2005 | बस्तर, छत्तीसगढ़
मां भारती की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सीआरपीएफ की 138वीं बटालियन के चार वीर जवानों —
कांस्टेबल दीपक शर्मा, कांस्टेबल विजय प्रताप, कांस्टेबल मोरटे विलास पिराजी, एवं कांस्टेबल सोयल राणा मंडल को कोटिशः… pic.twitter.com/u9NDa88sWO
उन्होंने कहा, "कारीमार्का क्षेत्र में माओवादियों से लोहा लेते हुए इन जवानों ने जो अद्वितीय वीरता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा दिखाई है, वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्र सदा इन वीर सपूतों का ऋणी रहेगा।" गौरतलब है कि हालिया मुठभेड़ में इन चारों जवानों ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। सरकार और प्रशासन द्वारा शहीद जवानों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





