छत्तीसगढ़
दुर्ग पुलिस ने कार में नशा करते 6 आरोपियों को गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी शामिल
Shantanu Roy
27 Dec 2025 8:30 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई पुलिस ने सिरसा भाठा मेहंदी बाड़ी के पास खाली मैदान में कार में बैठकर सिंथेटिक हेरोइन (चिट्टा) का सेवन कर रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन, नकद, मोबाइल और एक हुंडई वर्ना कार समेत लगभग 9.45 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। पुरानी भिलाई थाने के सउनि लखन लाल साहू ने बताया कि 26 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि सिरसा भाठा मेहंदी बाड़ी के पास खाली मैदान में एक सफेद रंग की हुंडई वर्ना कार (क्रमांक CG-04-LW-6629) में कुछ संदिग्ध व्यक्ति नशा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल रोजनामचा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। गवाहों और स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोका।
कार के भीतर धुआं भरा हुआ था और पूछताछ में कार में बैठे लोगों ने अपने नाम बताए। गिरफ्तार आरोपियों में दिशांत अग्रवाल (20), रवेल सिंह (35), रोहित गुप्ता (21), ओमकार सिंह (23) और दो नाबालिग शामिल हैं। सभी दुर्ग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। गवाहों की मौजूदगी में आरोपियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में हेरोइन बरामद की गई। दिशांत अग्रवाल से 2.10 मिलीग्राम, रवेल सिंह से 6.50 मिलीग्राम, रोहित गुप्ता से 0.58 मिलीग्राम, ओमकार सिंह से 0.51 मिलीग्राम, पहले नाबालिग से 0.53 मिलीग्राम और दूसरे नाबालिग से 0.48 मिलीग्राम हेरोइन जब्त की गई। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से गैस लाइटर, एल्यूमीनियम फॉइल, कई मोबाइल, 27,500 रुपए नकद और हुंडई वर्ना कार जब्त की गई।
पुलिस ने सभी मादक पदार्थों और उपकरणों को अपने कब्जे में ले लिया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 64,400 रुपए, मोबाइल की कीमत करीब 54,000 रुपए, नकद राशि 27,500 रुपए और कार की कीमत लगभग 8 लाख रुपए आंकी गई। कुल जुमला जब्ती 9,45,900 रुपए बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों रवेल सिंह और दिशांत अग्रवाल ने मेमोरंडम कथन में बताया कि उन्होंने हेरोइन ‘शेरू’ नामक व्यक्ति से तेलहा नाला के पास रुपए देकर खरीदी थी। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे न केवल सेवन करते थे बल्कि इसे बिक्री के लिए भी रखते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(क)(ख) और 27(क) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस अब नशे के नेटवर्क और मुख्य सप्लायर ‘शेरू’ की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई से दुर्ग जिले में नशा करने और बेचने वालों पर कड़ी नज़र रखने की नीति को मजबूती मिलेगी। नशे के मामलों में नियमित और सघन कार्रवाई से जिले में सिंथेटिक हेरोइन की तस्करी और अवैध व्यापार पर रोक लगेगी। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की नशा कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tagsदुर्गपुरानी भिलाई पुलिसनशा आरोपी2 नाबालिगसिंथेटिक हेरोइनचिट्टाहुंडई वर्ना कारजब्ती9.45 लाख की संपत्तिएनडीपीएस एक्टपुलिस कार्रवाईशराब/नशा नेटवर्कसप्लायर शेरूगिरफ्तारीहेरोइन सेवनDurgOld Bhilai Policedrug accused2 minorssynthetic heroinchittaHyundai Verna carseizureproperty worth Rs 9.45 lakhNDPS Actpolice actionliquor/drug networksupplier Sheruarrestheroin consumptionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





