छत्तीसगढ़

24 सितंबर से दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस ट्रेन रद्द

Nilmani Pal
20 Sept 2025 5:44 PM IST
24 सितंबर से दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस ट्रेन रद्द
x

रायपुर. उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर-डोमिंगढ़ स्टेशन पर तीसरी लाइन कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संचालित होने वाली या गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. जानकारी के मुताबिक 4 नौतनवा एक्सप्रेस को रद्द किया गया है.

जिसमें गाड़ी संख्या 18201 (दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस) 24 सितंबर 2025 को दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन गाड़ी संख्या 18202 (नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस) 26 सितंबर 2025 को नौतनवा से रवाना होने वाली ट्रेन, गाड़ी संख्या 18205 (दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस) 25 सितंबर 2025 को दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन, गाड़ी संख्या 18206 (नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस) 27 सितंबर 2025 को नौतनवा से रवाना होने वाली यह ट्रेन रद्द रहेगी.

Next Story
null