छत्तीसगढ़

बाढ़ की चपेट में कुम्हारी-दुर्ग, फंसे चरवाहा और बकरियों का रेस्क्यू किया गया

Nil dhankar
26 July 2025 3:40 PM IST
बाढ़ की चपेट में कुम्हारी-दुर्ग, फंसे चरवाहा और बकरियों का रेस्क्यू किया गया
x

दुर्ग. छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर है. ग्राम रामपुर में नाला के किनारे बाढ़ में जो ग्रामीण और बकरियां फंसे थे. इसकी जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दुर्ग के कुम्हारी क्षेत्र में ग्राम सुरजीडीह नाला से तीनों लोगों और बकरियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया.

ग्रामीणों ने घटन की जानकारी दुर्ग कंट्रोल रूम में दी थी. इस पर एसडीआरएफ टीम तत्काल बचाव अभियान चलाया. कड़ी मशक्कत के बाद एक महिला, दो पुरुष समेत तीन बकरियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया. सभी को कुम्हारी के आश्रय स्थल पर पहुंचाया गया.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक ख़बरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null