छत्तीसगढ़

डॉक्टरों की कमी, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंच रहे मरीज परेशान

Nil dhankar
18 Jan 2026 10:38 AM IST
डॉक्टरों की कमी, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंच रहे मरीज परेशान
x

राजनांदगांव। पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज में भारी भरकम स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. अस्पताल में फैकल्टी स्टाफ के आलावा डाक्टरों के पदों में भर्ती नही होने के कारण गिनती के डाक्टरों पर दबाव बना हुआ हैं. हालात यह है कि जहां बांड के डाक्टरों के भरोसे इलाज जारी हैं, वहीं फैकल्टी के पदों में भर्ती नही होने के पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं.

जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में गायनिक, ईएनटी सहित अन्य विभागों में डाक्टरों की कमी बनी हुई हैं. जिसके चलते ओपीडी में इलाज भी प्रभावित हो रहा है. मेडिकल कॉलेज में रोजाना सात सौ से अधिक मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचते है. अस्पताल प्रबंधन की माने तो मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और फैकल्टी में पदों की कमी को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं. लेकिन भर्ती नही हो पाई है. इधर बांड से आए डाक्टर इलाज की व्यवस्था संभाले हुए है. लेकिन बांड की अवधि समाप्त होने के बाद डाक्टर के चलते जाने से समस्या बनी हुई हैं.

भले ही शहर को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल चुकी है. लेकिन यहां एक्सपर्ट डाक्टरों का अभाव बना हुआ है. जानकारी अनुसार फैकल्टी के 103 पदों में सिर्फ 45 प्रोफेसर ही पदस्थ है. जिसके चलते छात्रों को सभी संकायों में पढ़ाई का लाभ नही मिल पा रहा हैं. इसके आलावा रेसीडेंट डाक्टरों की बात करे तो यहां 140 पदों के सेटअप में सिर्फ 115 डाक्टर ही पदस्थ है. इसके आलावा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदो में भी लंबे समय से भर्ती नही हुई हैं.

Next Story
null