छत्तीसगढ़
शासन की बेहतर व्यवस्था से किसान बिना परेशानी बेच रहे धान
Shantanu Roy
26 Nov 2025 9:53 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू और पारदर्शी ढंग से जारी है। 54 समितियों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। खरीदी केंद्रों में सुव्यवस्थित व्यवस्था, टोकन प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनों ने पूरी प्रक्रिया को सरल बनाया है, जिससे किसानों को लाइन और अन्य परेशानियों से मुक्ति मिली है। किसानों ने बताया कि टोकन प्रक्रिया आसान होने से धान बिक्री बिना किसी बाधा के हुई। केंद्रों में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे धान विक्रय प्रक्रिया आरामदायक रही। समय पर तौल, पर्ची निर्गमन और भुगतान की सुनिश्चितता ने किसानों के भरोसे को मजबूत किया है।
शासन के दिशा निर्देश अनुसार धान खरीदी की प्रक्रिया किसानों से निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में बसदेई सहकारी समिति में लोधीमा ग्राम के 50 वर्षीय किसान चंद्रिका प्रसाद रजवाड़े ने 40 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया। किसान चंद्रिका प्रसाद रजवाड़े ने प्रदेश सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे घर निर्माण एवं दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में करेंगे। उन्होंने शासन की किसान हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और राज्य भर में धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





