भारत

OMG! सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान ऐसा नजारा सामने आया...लोग हैरान

jantaserishta.com
26 Nov 2025 5:56 PM IST
OMG! सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान ऐसा नजारा सामने आया...लोग हैरान
x
वीडियो हुआ वायरल.
हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में अव्यवस्थाओं के चलते हंगामा मच गया. जलपान काउंटर पर अचानक भगदड़ मच गई, जहां लोग आलू बोंडा और चिप्स के पैकेट लूटकर भागते दिखे. इस अफरा-तफरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भगदड़ में एक मासूम बच्चे का हाथ गर्म चाय में जाने से झुलस भी गया.
दरअसल, स्वामी ब्रह्मानंद विद्यालय के क्रीड़ा स्थल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ था. इस आयोजन में कुल 380 जोड़ों ने एक-दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया, जिसमें तीन मुस्लिम जोड़े भी शामिल थे, जिन्होंने निकाह कबूल किया.
हालांकि, जलपान काउंटर में मची अचानक भगदड़ ने आयोजन की किरकिरी कर दी. भीड़ ने काउंटर पर रखा जलपान (आलू बोंडा और चिप्स) लूट लिया. इस दौरान कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर दिखाई नहीं दिया.
जलपान लूटने की यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग चिप्स के पैकेट लेकर भाग रहे हैं. दुखद यह है कि भगदड़ के दौरान हुई अफरा-तफरी में एक मासूम बच्चे का हाथ गर्म चाय में चला गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. सम्मेलन की अव्यवस्थाओं पर अब सवाल उठ रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story