छत्तीसगढ़
शराबी कार चालकों ने बुलेट सवार परिवार को मारी टक्कर, मासूम गंभीर
Shantanu Roy
7 April 2025 6:36 AM IST

x
आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों को पीटा
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर की वीआईपी रोड रविवार को नशे और लापरवाही का मंजर बन गई, जब शराब के नशे में धुत दो कार सवारों ने बुलेट सवार एक परिवार को रौंद डाला। इस बर्बर हादसे में मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई और गुस्से में दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई कर दी। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक पर हुई इस घटना से शहर दहल उठा है। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपियों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हरबंस ढाबा से शराब पीकर निकले थे। एक ऐसा ढाबा जो देर रात तक खुलेआम शराब परोसने के लिए बदनाम हो चुका है।
तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने घटना के बाद दो टूक शब्दों में कहा–
"अब कोई भी ढाबा अगर शराब परोसता या बेचता मिला, तो उस पर सीधी कार्रवाई होगी – ढाबे सील होंगे और संचालक को जेल की हवा खानी पड़ेगी। नशे का व्यापार अब बर्दाश्त नहीं होगा।"
हरबंस ढाबा, पांचतारा ढाबा जैसे ढाबों पर पुलिस की नजर टिकी है, जहां देर रात तक शराबखोरी और हुड़दंग आम बात हो गई थी। अब इन अड्डों पर प्रशासन की कर्रवाई तय मानी जा रही है। मौके से जब्त शराब की बोतलें, चश्मदीदों के बयान और सीसीटीवी फुटेज को केस का हिस्सा बनाया जा रहा है।
शहर में अब चलेगा कानून का बुलडोज़र
इस घटना के बाद रायपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि शराब परोसने वाले अड्डे अब बख्शे नहीं जाएंगे। चाहे ढाबा हो या हाई-प्रोफाइल जगह, कानून अब पूरी सख्ती के साथ चलेगा। पुलिस ने विशेष निगरानी दल भी गठित कर दिया है जो देर रात सक्रिय ढाबों और होटलों पर नजर रखेगा।
Tagsरायपुर हादसावीआईपी रोडशराबी कार सवारबुलेट सवार परिवारमासूम घायलहरबंस ढाबालापरवाहीपुलिस कार्रवाईRaipur accidentVIP roaddrunk car riderbullet riding familyinnocent injuredHarbans Dhabanegligencepolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





