छत्तीसगढ़
दिव्यांगजनों के साहस का प्रतीक बनेगा रायपुर, राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट की कमान संभालेंगे सांसद बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
6 April 2025 8:13 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दिनांक 8 मई से 14 मई 2025 तक आयोजित होने जा रही "अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट (संस्करण-2)" को लेकर डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया की कोर कमेटी के सदस्यों ने रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य भेंट की एवं उन्हें टूर्नामेंट की अध्यक्षता हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया। इस अवसर पर डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी रवि चौहान, सेंट्रल जोन चेयरमैन मनोज कुमार अग्रवाल, इंडिया कोर मेंबर अभिषेक सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य सचिव श्रीमंत झा, जॉइंट सेक्रेटरी एस. मनमद राव एवं अन्य कोर कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आयोजकों को आश्वस्त करते हुए कहा, "यह टूर्नामेंट दिव्यांगजनों के साहस, संकल्प और आत्मविश्वास का प्रतीक है। समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला यह आयोजन हमारे लिए गौरव की बात है। मैं इस आयोजन को सफल बनाने हेतु हर संभव सहयोग करूंगा।" उन्होंने आगे कहा कि इस टूर्नामेंट में देशभर से 128 दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जो निश्चित ही युवाओं को प्रेरणा देगा और समाज में दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान की भावना को और प्रबल करेगा। सांसद श्री अग्रवाल ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन की मंगलकामनाएँ देते हुए आयोजकों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित कीं हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





