छत्तीसगढ़

रायपुर में 80 लाख का ड्रग्स पकड़ाया, 9 पैडलर गिरफ्तार

Nilmani Pal
6 Dec 2025 5:03 PM IST
रायपुर में 80 लाख का ड्रग्स पकड़ाया, 9 पैडलर गिरफ्तार
x

रायपुर। ऑपरेशन “निश्चय" के अंतर्गत हेरोइन (चिट्ठा) सप्लायरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है, पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन “निश्चय" के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 09 आरोपियों के कब्जे से लगभग 400 ग्राम हेरोइन (चिट्ठा), , जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹80 लाख है, जप्त किया गया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से 01 हुंडई अल्काज़र कार, 04 नग मोटरसाइकिल एवं 10 नग मोबाइल फोन जुमला कीमती लगभग ₹1 करोड़ 03 लाख जप्त किए गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना कबीर नगर, थाना आमानाका, थाना सरस्वती नगर एवं थाना आजाद चौक में धारा 21 (बी), 21 (सी), 29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

माह अगस्त 2025 में हुई पूर्व बड़ी नारकोटिक्स कार्रवाई के पश्चात रायपुर पुलिस द्वारा जिले में नशे के व्यापार के बदलते स्वरूप पर सतत निगरानी रखी जा रही थी। जांच में यह तथ्य सामने आया कि जहां पूर्व में कुछ सीमित बड़े सप्लायर पंजाब से मादक पदार्थ मंगाकर आपूर्ति करते थे, वहीं अब गिरोह के विघटन के बाद अनेक छोटे नेटवर्क स्वयं पंजाब जाकर कम मात्रा में चिट्टा लाकर स्थानीय स्तर पर विक्रय करने लगे हैं।

इस परिवर्तित कार्यप्रणाली (Modus Operandi) पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस द्वारा 04 समानांतर (Parallel) किंतु इंटरकनेक्टेड ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए गए हैं—

1. कमलेश अरोड़ा उर्फ लाली नेटवर्क

कमलेश अरोड़ा पंजाब एवं दुर्ग-भिलाई के बड़े सप्लायरों के लिए फ्रंट के रूप में कार्य करता था तथा संपूर्ण लेन-देन नकद में करता था। उसके द्वारा धमतरी, बालोदबाज़ार एवं जगदलपुर में सप्लाई किया जाता था।


Next Story
null