छत्तीसगढ़

वीकएंड पार्टियों में ड्रग, होटलों-कैफों में हो रही सप्लाई

Nil dhankar
26 July 2025 11:11 AM IST
वीकएंड पार्टियों में ड्रग, होटलों-कैफों में हो रही सप्लाई
x

जनता से रिश्ता की खबर की हुई पुष्टि, होटल वाले परोस रहे नशा और अश्लिलता

रायपुर के होटल में ड्रग्स लेती युवती का वीडियो वायरल मामले में जांच में जुटी पुलिस

फ्राइडे को मेसेस, सटर्डे और संडे को इनवाइट

होटलो, क्लबों और फार्म हाउसों में फुल इंजायमेंट

नंगा नाच के लिए राजधानी के सारे होटल तीन दिन बुक

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। अब ड्रग्स की लत केवल सडक़ों या सुनसान इलाकों तक सीमित नहीं रही, बल्कि शहर के हाईप्रोफाइल होटल्स के बंद कमरों तक पहुंच चुकी है। हाल ही में एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती होटल के कमरे में नशे का सेवन करते हुए नजर आ रही है। यह वीडियो गंज थाना क्षेत्र स्थित एक नामी होटल का है। करीब ढाई मिनट लंबे इस वीडियो में युवती संदिग्ध सफेद पाउडर (संभावित एमडीएमए या कोकीन) की एक लाइन बनाती दिखाई दे रही है। वह 500 रुपए के नोट का इस्तेमाल कर नशे की सामग्री को व्यवस्थित करती है और फिर उसे चाटते हुए देखी जाती है। इस दौरान वह किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत भी कर रही है।हैरानी की बात यह है कि यह वीडियो होटल रूम के दरवाजे के बाहर से मोबाइल कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति द्वारा बनाया गया हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

होटल मालिक को नोटिस

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती एक कमरे में बैठकर खुलेआम नशे का सेवन कर रही है। होटल के कमरे में मौजूद अन्य लोग भी इस पूरी घटना के दौरान साथ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कोई भी उसे रोकता या टोकता नजर नहीं आ रहा। वीडियो के सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई है और आम नागरिकों के बीच नशीले पदार्थों की खुलेआम उपलब्धता और इसके बढ़ते प्रचलन को लेकर चिंता बढ़ गई है।वीडियो के वायरल होते ही पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। गंज थाना पुलिस ने इस वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो की सत्यता और युवती की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह वीडियो कब और किसने बनाया तथा उस समय होटल में और कौन-कौन लोग मौजूद थे।

पुलिस ने होटल प्रबंधन को भी नोटिस जारी किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है कि इस प्रकार की गतिविधियां होटल में कैसे संचालित हो रही थीं और क्या होटल स्टाफ को इस बारे में कोई जानकारी थी। यदि जांच में होटल प्रबंधन की लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने इस मामले पर कड़ा ऐतराज जताया है और युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि राजधानी रायपुर में जिस तरह से नशे का कारोबार फैल रहा है, वह आने वाले समय में गंभीर सामाजिक समस्या बन सकता है। ज्ञात हो कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब रायपुर में ड्रग्स से जुड़ा कोई वीडियो या घटना सामने आई हो। इससे पहले भी विभिन्न इलाकों में गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन अब खुलेआम होटल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थानों में इस तरह की घटनाएं सामने आना, पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

फिलहाल पुलिस युवती की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह ड्रग्स कहां से और किसके माध्यम से प्राप्त कर रही थी। इस पूरे मामले में नशीले पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े किसी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। यदि पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करती है और दोषियों को पकड़ पाती है, तो यह नशा माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई मानी जाएगी। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में बढ़ते नशे के खतरे की तरफ समाज और प्रशासन का ध्यान खींचा है।

वीकएंड में नशे की पार्टियां

राजधानी के सारे बड़े होटल, फार्महाउसों और क्लबों में आजकल एक नया सेलिब्रेशन का आइडिया इजाद किया है। जश्न के नाम पर नंगा नाच का खेला चल रहा है। राजधानी में इसके लिए सोशल मीडिया का बेहतरीन उपयोग हो रहा है। फ्राइडे को मेसेस भेजकर पार्टी का स्थान और समय बता दिया जाता है औऱ सटर्डे और संडे को फुल इंडायमेंट यानी पैसा वसूल टीट दिया जा रहा है। शहर के नामी गिरामी उद्योगपितयों के सात बड़े हाई पाई कालेजों में पढ़ाई के लिए आए लडक़े लड़कियों को इसमें इनवाइट किया जाता है। जिसमें इंट्री फीस ही पांच से दस हजार है जो दो दिनों के लिए जन्नत की तरह खुशियां लुटते है औऱ खुशियां लुटाते है। फिर रात भऱ धीगामस्ती के साथ सडक़ पर खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों दुनिया वालों से नहीं डरेंगे हम दोनों, वाली इस्टाइल में दो रातों को आबाद कर शहर को बर्बादी के कगार पर इवेंट मैनेजर लेकर जा रहे है।

वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल, तो बीजेपी ने कही ये बात

राजधानी रायपुर के निजी होटल में युवती के ड्रग्स लेने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युवती 500 रुपए के नोट में ड्रग्स की लाइन बनाते और फिर चाटते हुए दिख रही है. वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सरकार पर ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. वहीं भाजपा ने कांग्रेस के इस बयान पर पलटवार किया है.पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने ड्रग्स लेने के वायरल वीडियो मामले को लेकर सरकार को जमकर घेरा है. उन्होंने कहा कि सरकार ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण देने का काम कर रही है. ड्रग्स माफिया युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेल रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि डबल इंजन सरकार में ड्रग्स कहां से आ रही है? भाजपा संगठन महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार किया. कहा कि कांग्रेस आरोप लगाने से पहले ये ध्यान में रख लें, जो नशा करते दिख रहे हैं, कहीं वो कांग्रेस परिवार से जुड़े हुए तो नहीं हैं. पिछली सरकार में नशे ने व्यापक रूप लिया और उनके करतूतों से आज सरकार जूझ रही है. भाजपा सरकार में नशे के खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई की जा रही है।

दीया कैफे के संचालक और 2 कर्मचारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

बिजली काटने गए दो कर्मचारियों को पीटा

तेलीबांधा वीआईपी रोड पर बिजली काटने गए दो कर्मियों को कैफे संचालक और नौकरों ने पीट दिया. पुलिस ने सुरजीत सिंह सिन्धु नामक कर्मी की रिपोर्ट पर दीया कैफे के संचालक और दो अन्य लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.पुलिस के मुताबिक 21 जुलाई को पुरैना बिजली आफिस में पदस्थ दो कर्मी सुरजीत सिंह एवं दीपक साहू, कनिष्ठ अभियंता अनुराधा मिश्रा के निर्देश पर दीया कैफे रेस्टोरेंट पहुंचे थे. कैफे वालों को दोनों ने लाइन काटने का आदेश तब को संचालक बताते हुए एक व्यक्ति निकला और उसके साथ दो और लोग थे.तीनों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए कर्मियों को रोका और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. बिजली कर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी तो स्टाफ को वापस बुला लिया गया. दो दिन बाद विद्युत कंपनी की ओर से घटना की अधिकारिक सूचना तेलीबांधा थाने में दी गई. इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है. अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा थाने में (बी एन एस), 2023 की धारा 115(2), 132, 296, 3(5) और 351(2) के तहत दर्ज की गई है।

Next Story
null