
धमतरी। डिपो पारा में पुलिस ने दबिश देकर हिरोइन बेचते युवक को रंगे हाथ पकड़ा है, एसपी के निर्देशन में जिले में नशा और अवैध गतिविधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डिपो पारा स्थित कला मंच के पास एक युवक अवैध रूप से हिरोइन (चिट्टा) बेच रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में अपना नाम रवि सोनी पिता मोतीलाल सोनी उम्र 39 वर्ष निवासी जोधापुर वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.) का रहने वाला बताया। बरामदगी के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 200/25 धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
● धमतरी पुलिस का संदेश
● जिले में वैध शराब और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
● नशे की तस्करी व खपत पर रोक लगाने पुलिस की लगातार कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
● आम जनता से अपील है कि नशा तस्करी संबंधी कोई भी सूचना तत्काल पुलिस को दें।





