छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: नशीली टेबलेट बेचने वाला नशा तस्कर गिरफ्तार
Shantanu Roy
9 Nov 2025 7:15 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर की खम्हारडीह थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को पुलिस ने चंडी नगर रोड स्थित सेंट जेवियर स्कूल के पास खाली प्लॉट में दबिश देकर 19 वर्षीय युवक भूषण साहू को नशीली टेबलेट की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 280 नग निट्राजेपम टेबलेट (नाइट्रोसन R-10) बरामद की है। यह कार्रवाई उप निरीक्षक हेमराज पटेल के नेतृत्व में की गई। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 नवंबर 2025 को थाना खम्हारडीह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक चंडी नगर रोड पर खाली प्लॉट में बैठकर नशीली टेबलेट बेच रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उप निरीक्षक हेमराज पटेल ने गवाह दीपक कांडे और राहुल कुमार को तलब कर कार्यवाही शुरू की। एनडीपीएस एक्ट की धारा 42(2) के तहत आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी की और एक युवक को नीले टी-शर्ट में बैठा पाया। युवक के पास एक पीला थैला था, जिसमें संदिग्ध वस्तुएं रखी हुई थीं। तलाशी लेने पर 28 पत्तों में भरी 280 निट्राजेपम टेबलेट मिली। प्रत्येक पत्ते में 10-10 टैबलेट थीं। इन टेबलेट्स का बेच नंबर DF40698A है। आरोपी से जब वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया तो उसने कोई दस्तावेज नहीं दिखाया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद गवाहों की उपस्थिति में जप्ती कार्यवाही की। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराने पर सभी टैबलेट्स का कुल वजन 140 ग्राम पाया गया। साथ ही आरोपी के पास से 200 रुपये की बिक्री रकम भी बरामद हुई। बरामद नशीली टैबलेट्स और नगद रकम की कुल कीमत लगभग 2,384 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी भूषण साहू पिता लक्ष्मीकांत साहू (उम्र 19 वर्ष, निवासी गदयाही मंदिर के पास, चंडी नगर, थाना खम्हारडीह) के खिलाफ धारा 21(ख), 22 NDPS ACT के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई। उसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हेमराज पटेल के साथ प्रआर 353, आर 313, आर 2328, आर 932 सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने समय पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को फरार होने से पहले ही दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में नशीली दवाओं की बिक्री कर युवाओं को लत लगाने का काम कर रहा था। पुलिस को उसके अन्य नेटवर्क की भी जानकारी मिली है और अब उसके संपर्कों की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह टेबलेट आमतौर पर नींद और नशे के लिए उपयोग की जाती है और इसका दुरुपयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर रायपुर पुलिस इन दिनों नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर के युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Tagsरायपुर पुलिसखम्हारडीह थानाएनडीपीएस एक्टनशीली टैबलेट जब्तीभूषण साहू गिरफ्तारनिट्राजेपम टैबलेटनाइट्रोसन R-10नशीला पदार्थचंडी नगरसेंट जेवियर स्कूलरायपुर ड्रग्स केसउप निरीक्षक हेमराज पटेलपुलिस छापाअवैध नशा कारोबारएनडीपीएस कार्रवाईरायपुर अपराध समाचारनशीली दवा बिक्रीRaipur PoliceKhamhardih Police StationNDPS Actnarcotic tablets seizedBhushan Sahu arrestedNitrazepam tabletsNitroson R-10narcotic substanceChandi NagarSt. Xavier's SchoolRaipur drugs caseSub Inspector Hemraj Patelpolice raidillegal drug tradeNDPS actionRaipur crime newsdrug saleछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





