भारत
एक बार फिर किस्मत का चमकदार खेल देखने को मिला, किसान को कितना मिलेगा पैसा?
jantaserishta.com
9 Nov 2025 5:57 PM IST

x
जानें पूरी स्टोरी.
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना की धरती एक बार फिर अपनी रत्नगर्भा पहचान को साबित कर रही है. यहां के सिरस्वाहा गांव के एक किसान की किस्मत उस वक्त चमक उठी, जब उसे एक साथ 5 नग छोटे-बड़े हीरे मिले. इन हीरों का कुल वजन 5.79 कैरेट है. इनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है. किसान ने यह सभी हीरे हीरा कार्यालय में जमा कराए हैं, जहां इन्हें आगामी नीलामी में खुली बोली के लिए रखा जाएगा.
सिरस्वाहा गांव के किसान ब्रजेंद्र कुमार शर्मा ने अपनी जमीन पर छह साथियों के साथ मिलकर पिछले छह महीनों से हीरा खदान में खुदाई का कार्य शुरू किया था. शुरुआत में कोई खास सफलता नहीं मिली, लेकिन अब उनकी किस्मत ने अचानक करवट ली.
ब्रजेंद्र को एक ही जगह से 0.74, 2.29, 0.77, 1.08 और 0.91 कैरेट वजन वाले कुल पांच हीरे मिले. किसान ने बताया कि इन हीरों को पाकर उनकी मेहनत रंग लाई और अब वे इस रकम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने की योजना बना रहे हैं.
किसान ब्रजेंद्र कुमार ने कहा कि हीरों से मिलने वाली राशि से वे अपने बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा और हमारी मेहनत से यह हीरे मिले हैं. अब इनसे मिली राशि से हम अपने जीवन की स्थिति सुधार पाएंगे.
पन्ना के हीरा पारखी अनुपम सिंह ने कहा कि ब्रजेंद्र कुमार द्वारा मिले ये पांचों हीरे कार्यालय में जमा कर लिए गए हैं. इन हीरों को अगली नीलामी में खुली बोली (open bidding) के लिए रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि बोली में जितनी राशि प्राप्त होगी, उसमें से सरकारी रॉयल्टी काटकर शेष राशि किसान के खाते में जमा कर दी जाएगी.
पन्ना पूरी दुनिया में हीरों के लिए प्रसिद्ध है. यहां अक्सर आम किसानों और मजदूरों की किस्मत बदली है. पहले भी कई बार ऐसा हुआ है, जब किसी गरीब मजदूर या किसान को खेतों या खदानों में खुदाई के दौरान कीमती हीरे मिल गए, जिसने रातोंरात उनकी जिंदगी बदल दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





