छत्तीसगढ़

ड्राइवर की मौत, ट्रक और ट्रेलर में आमने-सामने की भिड़ंत

Nil dhankar
24 Dec 2025 11:27 AM IST
ड्राइवर की मौत, ट्रक और ट्रेलर में आमने-सामने की भिड़ंत
x
छग

रायगढ़. एमएसपी जामगांव से सामान लोड कर अनलोड करने निकले ट्रेलर लेकर निकला था. जहां रास्ते में सामने से आ रही ट्रक से सीधा टक्कर हो गया. हादसे के बाद चालक ट्रेलर में ही फंस गया था. जिसके बाद सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चक्रधरनगर पुलिस टीम ने ड्राइवर को बेहोशी की हालात में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर भर्ती कराया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. इसी तरह अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है.

जानकारी के अनुसार मृतक गुरुदेव पिता सूर्यवंशी रामनारायण सूर्यवंशी 30 साल, निवासी घाटोली चौक चांपा का रहने वाला था. तिरुपति मिनरल्स चांपा में ड्राइवर का काम करता था. 17 दिसंबर को चांपा से ट्रेलर सीजी 11 एएम 1082 में समान लोड करके चांपा से एमएसपी जामगांव के लिए निकला था.

22 दिसंबर को करीब साढ़े 6 बजे शाम में ट्रेलर को एमएसपी में गाड़ी खाली किया. समान लोड करवाकर ट्रेलर लेकर नलवा जा रहा था. 23 दिसंबर को 2 बजे रात में वाहन को चलते समय बीच रास्ता जामगांव रोड के पास सामने से आ रही ट्रक क्रम सीजी 04 एलजेड 4482 से आमने सामने टक्कर हो गया. जिससे छाती में चोट लगने से बेहोश हो गया. चकरनगर पुलिस ने 23 दिसंबर की सुबह मेडिकल कॉलेज लेकर आए. डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है.


Next Story
null