छत्तीसगढ़

ट्रकों की भिड़ंत में ड्राइवर की मौत, एनएच-43 में बड़ा हादसा

Nil dhankar
24 Jun 2025 10:52 AM IST
ट्रकों की भिड़ंत में ड्राइवर की मौत, एनएच-43 में बड़ा हादसा
x
छग

सरगुजा। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई. पुलिस ने दूसरे ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक अंबिकापुर की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी ट्रक सीतापुर की दिशा से आ रही थी. सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-43 पर राधापुर बैरियर के पास तेज रफ्तार में साइड लेने के दौरान दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया.

डायल 112 की टीम ने मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीतापुर पहुंचाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

Next Story
null