छत्तीसगढ़

एम्बुलेंस पलटने से ड्राइवर और अटेंडर घायल, साइड देते वक्त हुआ हादसा

Nil dhankar
12 Jun 2025 2:58 PM IST
एम्बुलेंस पलटने से ड्राइवर और अटेंडर घायल, साइड देते वक्त हुआ हादसा
x
छग

कोरबा। जिले में एक एम्बुलेंस हादसे का शिकार हो गई। कटघोरा थाना क्षेत्र के तहसीलभाठा मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ। एम्बुलेंस मरीज को लेने जा रही थी। तभी सामने से आ रही गाड़ी को साइड देने के प्रयास में एम्बुलेंस अनियंत्रित हो गई। वाहन सड़क किनारे खंभे से टकराया और चार बार पलटी मारी। हादसे में एम्बुलेंस ड्राइवर और अटेंडर को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने घायलों को एम्बुलेंस से बाहर निकाला। 112 की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया।

एम्बुलेंस हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोड़ पर सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।



Next Story
null