छत्तीसगढ़

डॉ. वर्णिका शर्मा ने संभाला छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष का पदभार, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने दी शुभकामनाएं

Shantanu Roy
16 April 2025 8:24 PM IST
डॉ. वर्णिका शर्मा ने संभाला छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष का पदभार, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने दी शुभकामनाएं
x
छग
Raipur. रायपुर। आज सिविल लाइंस स्थित छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग कार्यालय में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े की उपस्थिति में आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण अवसर पर मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने डॉ. शर्मा को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बाल संरक्षण के क्षेत्र में आयोग नए मानक स्थापित करेगा। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ. शर्मा का स्वागत कर सहयोग और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।



Next Story