छत्तीसगढ़
बड़ी चोरी का खुलासा- रिश्तेदार के बेटे ने ही दिया वारदात को अंजाम, लाखों के जेवरात बरामद
Shantanu Roy
16 April 2025 8:18 PM IST

x
छग
Bhilai city. भिलाई नगर। भिलाई-3 थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी स्थित एक मकान में हुई लाखों की जेवरात चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रार्थिया राधिका हरदेल ने 29 मार्च से 14 अप्रैल 2025 के बीच किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर की आलमारी से करीब 7.85 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और उससे जुड़े बिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित कर तफ्तीश शुरू की गई। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि प्रार्थिया के देवर का बेटा ही इस चोरी में शामिल था।
पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने ही आलमारी से जेवरात चुराकर अपने साथी अपचारी बालक को बिक्री के लिए दिए थे। साथी अपचारी बालक ने यह जेवरात अपने पिता, संतोष दुलानी (जो कि सोने-चांदी के व्यवसायी हैं) को सौंप दिए थे। संतोष दुलानी ने चोरी के जेवरों में से एक सोने का बिस्किट, वजन लगभग 15 ग्राम, गिरवी रखकर 1.40 लाख रुपये प्राप्त किए और उसमें से 1.30 लाख रुपये अपने बेटे के माध्यम से आरोपी बालक को सौंप दिए। पुलिस ने सभी आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर कुल 740.33 ग्राम चांदी और 326.986 ग्राम सोना बरामद करते हुए संतोष दुलानी से ज़प्त किया। आरोपी नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड दुर्ग में पेश किया जाएगा जबकि संतोष दुलानी को जेएमएफसी न्यायालय भिलाई-03 के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
धारा: 334(2), 305(ए) बीएनएस
नाम आरोपी: संतोष कुमार दुलानी, उम्र 43 वर्ष, निवासी — सड़क नं. 06, अग्रसेन आईटीआई के पीछे, कुरुद रोड, कोहका, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





