छत्तीसगढ़

सांसद के गांव में डबल मर्डर, फैली सनसनी

Nil dhankar
8 March 2026 11:37 AM IST
सांसद के गांव में डबल मर्डर, फैली सनसनी
x
छग

बस्तर। जिले में रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर खुशियों का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला नगरनार थाना क्षेत्र के कलचा गांव का है, जो बस्तर सांसद का पैतृक गांव बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव में पारंपरिक रूप से होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि सालगुड़ गांव के दो युवकों पर एक युवक की प्रेमिका को रंग लगाने का शक जताया गया। इसी संदेह को लेकर कलचा गांव के चार युवकों ने दोनों को घेर लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रोहित और उमेश के रूप में हुई है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के नाबालिग होने की भी जानकारी सामने आई है।



Next Story
null