छत्तीसगढ़

क्रूरता का शिकार हुए कुत्ते, बाइक सवारों ने ली जान

Nil dhankar
4 July 2022 11:53 AM IST
क्रूरता का शिकार हुए कुत्ते, बाइक सवारों ने ली जान
x

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में स्थित भिलाई में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां दो युवक बाइक से कुत्ते को बांध कर घसीट रहे थे। जब लोगों ने दोनों युवकों को रोका और आपत्ति जताई तो बाइक सवार दोनों बहस करने लगे। मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वहीं क्रूरता का शिकार हुए कुत्ते ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने जब दोनों युवकों को रोका तो बाइक सवारों ने कहा कि ये कुत्ता मर गया है, इसलिए इसे लेजा रहे हैं, जबकि वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुत्ते की सांसे चल रही है। इतने में एक युवक ने कहा, यह मर रहा है तो क्या गोद में लेकर जाए?। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने NGO PFA (People For Animals) को कॉल कर घटना की जानकारी दी तो युवक मौके से बाइक लेकर फरार हो गए। PFA दुर्ग-भिलाई की टीम के ने मामले में सेक्टर- 6 पुलिस थाने में लिखित शिकायत दे दी हैं। साथ ही PFA लोगों की सहायता से इन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराने वाला हैं।

Next Story