छत्तीसगढ़

स्कूल में घुसा कुत्ता, स्टूडेंट्स के साथ बैठा रहा

Nilmani Pal
23 Nov 2025 2:21 PM IST
स्कूल में घुसा कुत्ता, स्टूडेंट्स के साथ बैठा रहा
x
छग

बीजापुर। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता स्कूल में स्टूडेंट्स के साथ बैठा हुआ नजर आ रहा है। आप हैरान तो तब हो जाएंगे जब ये देखेंगे कि कुत्ता छात्रों के साथ सुर में सुर मिलाते दिखाई दे रहा है। स्कूल में कुत्ते की पढ़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चे दरी में बैठे हुए हैं, लेकिन ये क्या सबसे आगे तो एक कुत्ता बैठा हुआ है। इतना ही नहीं छात्र जो पढ़ा रहे हैं बच्चे उसे दोहरा रहे हैं और हैरानी की बात तो ये है कि कुत्ता भी शिक्षक के सुर में सुर मिलाकर पढ़ाई करते दिखाई दे रहा है।

लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में प्राचार्य या संस्था प्रमुख को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इनकी जिम्मेदारी होगी कि वे स्कूल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विचरण करने वाले आवारा कुत्तों की सूचना संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या नगर निगम के डॉग कैचर नोडल अधिकारी को समय पर उपलब्ध कराएं। साथ ही विद्यालयों में कुत्तों के प्रवेश को रोकने हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षण व्यवस्था बाधित न हो।


Next Story
null