कुत्ते ने स्कूल परिसर में मचाया उत्पात, छात्र और शिक्षिका को काटा

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के खमतराई स्थित पीएम श्री स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पागल कुत्ता स्कूल परिसर में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में पहली कक्षा का एक मासूम छात्र और एक शिक्षिका घायल हुई है। घटना के बाद स्कूल में दहशत का माहौल है।
नकारी के अनुसार, कुत्ते के हमले से घायल छात्र और शिक्षिका को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि खमतराई और आसपास के इलाकों में पागल और आवारा कुत्तों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। अब तक कुत्तों के हमलों में करीब 10 लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए।





