छत्तीसगढ़

रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर में डोडा सप्लायर गिरफ्तार

Nilmani Pal
30 Dec 2025 5:46 PM IST
रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर में डोडा सप्लायर गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता की खबर का असर हुआ है...

रायपुर। प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा के साथ राजस्थान का अंतर्राज्यीय आरोपी दिलखुश विश्नोई गिरफ्तार किया गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर 04 में एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दिलखुश विश्नोई निवासी राजस्थान का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा रखा होना पाया गया। पूछताछ में आरोपी दिलखुश विश्नोई द्वारा डोडा को राजस्थान से लाना बताया गया।

आरोपी दिलखुश विश्नोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा 2.150 किलोग्राम कीमती 10,100/- रूपये, बिक्री नगदी रकम 3,000/- रूपये तथा घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 35,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1254/25 धारा 15 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

दिलखुश विश्नोई पिता हरिराम विश्नोई उम्र 22 साल निवासी ग्राम गोदावास कला थाना कल्याणपुर जिला बलोत्रा राजस्थान। हाल पता - ट्रांसपोर्ट नगर रावाभांठा पार्किंग नंबर 04 समराथन मारवाड़ी भोजनालय खमतराई रायपुर।

Next Story
null