छत्तीसगढ़

डॉक्टर आया डेंगू की चपेट में, स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर

Nil dhankar
19 Aug 2023 9:53 AM IST
डॉक्टर आया डेंगू की चपेट में, स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर
x

दुर्ग। शहर में बढ़ते डेंगू के प्रकोप ने स्थानीय प्रशासन सहित लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस वक्त भिलाई से डेंगू के 9 नए मरीज मिले हैं। भिलाई के टाउनशिप में डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं। डेंगू के बढ़ते केस ने अब 1 डॉक्टर और 2 बच्चे को अपने चपेट में ले लिया है।

बता दें कि इन नए मरीजों में किसी की भी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। अब तक के डेंगू के 78 मरीज सामने आए थे जिसमें से 15 मरीजों का इलाज अभी भी जारी है। मरीजों के डेंगू की पुष्टि होने के बाद इन सबको तो मच्छरदानी के भीतर रख कर आइसोलेट कर दिया गया है। मामले में प्रशासन की लोगों से अभी भी यही अपील है कि साफ-सफाई का ध्यान रखे साथ ही डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत उपचार करवाएं।

Next Story