छत्तीसगढ़

डॉक्टर को युवक-युवती ने पीटा, लहूलुहान हालत में हॉस्पिटल में एडमिट

Nil dhankar
5 May 2025 8:17 AM IST
डॉक्टर को युवक-युवती ने पीटा, लहूलुहान हालत में हॉस्पिटल में एडमिट
x
छग

रायपुर। कमल विहार (कौशल्या विहार) सेक्टर-9 में रविवार को एक बार फिर से आपराधिक घटना घटी. जब समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे एक डॉक्टर पर ही हमला कर दिया गया. डॉक्टर ने आपत्तिजनक स्थिति में मौजूद प्रेमी युगल को टोका तो दोनों इतने आगबबूला हो गए कि पहले लात-घूंसे बरसाए और फिर सिर पर पत्थर मारकर उन्हें खून से लथपथ कर दिया.

जानकारी के अनुसार, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्य और पूर्व जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सुजीत परिहार जब इलाके से गुजर रहे थे, तब उन्होंने एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और सामाजिक मर्यादा के तहत उन्हें समझाने की कोशिश की. लेकिन प्रेमी युगल को समझाइश रास नहीं आई और उन्होंने डॉक्टर पर हमला कर दिया. उन्होंने डॉक्टर पर लात-घूंसे बरसाए और फिर एक पत्थर उनके सिर पर दे मारा, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए.

पकड़े गए हमलावर युवक की पहचान मोहन यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं मामले में पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.

Next Story
null