छत्तीसगढ़

डॉक्टर गिरफ्तार हुआ बच्चियों से छेड़छाड़ मामले में, पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई

Nil dhankar
9 Aug 2024 5:00 PM IST
डॉक्टर गिरफ्तार हुआ बच्चियों से छेड़छाड़ मामले में, पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई
x
छग

धमतरी dhamtari news। हेल्थ चेकअप के लिए पहुंचे डॉक्टर की नियत स्कूली लड़कियों को देखकर बिगड़ गई और जांच के नाम पर वह उनसे छेड़छाड़ करने लगा। इसकी शिकायत जैसी ही बच्चियों ने शिक्षकों से की स्कूल में हड़कंप मच गया। फ़ौरन जांच शिविर बंद कराते हुए आरोपी डॉक्टर की शिकायत सीएमएचओ और डीईओ से की गई।

वही आज दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। धमतरी जिले के एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय ने इसकी जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया हैं कि डॉक्टर के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि होते ही मामला उसके खिलाफ थाने में भादवि की धारा 75- 1,25 ,8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया। SP Anjaneya Varshneya

दरअसल धमतरी जिले के हटकेश्वर इलाके में स्थित सरकारी स्कूल में पिछले दिनों चिरायु स्वास्थ्य टीम के द्वारा हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया था। डॉक्टर्स की टीम को कुलदीप आनंद नाम का डॉक्टर लीड कर रहा था। वह सभी बच्चों की जांच कर रहा था इसी बीच कक्षा 12वीं की कुछ छात्राओं ने शिकायत किया कि डॉ कुलदीप जांच के नाम पर उन्हें गलत तरीके से छू रहा है। मामले के संज्ञान में आते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। फ़ौरन जांच शिविर को बंद कराया गया और आरोपी डॉक्टर की शिकायत उच्चस्तरीय अफसरों से की गई।

आरोपी कुलदीप आंनंद पिता अशोक कुमार आनंद उम्र 39 वर्ष साकीन मगर पारा चौक बिलासपुर

Next Story